बसपा मंत्री के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ, 7 जनवरी: उत्तरप्रदेश में सत्‍ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री अवधपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत कई स्‍वतंत्रता सेनानियों को माफिया करार दिया।

मंत्री के इस बयान के बाद बसपा एक बार फिर विपक्ष के घेरे में आ गई है। सभी विपक्षी दलों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ तत्‍काल कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मायावती ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी कानून का सहारा लेगी। कांग्रेस, मंत्री अवधपाल सिंह यादव के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराएगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के लिए जान न्योछावर करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तुलना बाहुबली डीपी यादव जैसे नेता से करना शर्मनाक है।

उन्‍होंने भी यादव अवधपाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने सोमवार को एटा में मीडिया से कहा था कि अगर बसपा के बाहुबली नेता डीपीयादव को मुकदमों के आधार पर कोई माफिया कहता है, तो फिर महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री भी माफिया थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+