गाजा नहीं करेगा समर्पण: हानिया
जेरूसलम, 7 जनवरीः इजरायली हमले झेल रहे हमास ने कहा है कि वह इज़रायली सेना के सामने आत्म समर्प
ण नहीं करेगा।
हमले में भारी संख्या में मारे जा रहे फिलिस्तीनी नागरिकों का हौसला बढ़ाने के लिए हमास के वरिष्ठ राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया ने कहा कि गाजा जमीनी हमले कर रही इजरायली सेना के सामने हथियार नहीं डालेगा।
हानिया ने यह भा कहा कि "गाजा पट्टी पर जमीनी कार्रवाई इस बात का सबूत है कि इजरायल यहां के बाशिंदों को आत्मसमर्पण के लिए बाध्य करने में नाकाम रहा है।"
हानिया ने माना कि "गाजा के लोगों के पास टैंक और दूसरे हथियारों की कमी भले ही हो लेकिन उनके पास हौसला, इच्छाशक्ति, संयम और विपरीत परिस्थितियों में जीने का माद्दा है।"
हानिया इससे पूर्व फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं जिन्हें वर्ष 2007 में फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बर्खास्त कर दिया था।
इस बीच इजरायली सेना के प्रवक्ता ने तेलअवीव में कहा है कि उत्तरी गाजा के जबालिया में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल पर किए गए हमले में हमास की सशस्त्र इकाई के कई सदस्यों समेत 46 से ज्यादा लोग मारे गए।


Click it and Unblock the Notifications