शेयर बाज़ारों की अच्छी शुरुआत
मुंबई, 7 जनवरीः देश के शेयर बाज़ारों में बुधवार को कारोबार की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स 89 अंक ऊपर और निफ्टी बिना किसी परिवर्तन के खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार के मुकाबले 89.03 अंक ऊपर 10,424.96 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' मंगलवार के ही स्तर 3,121.80 पर खुला। ।
बीएसई में बुधवार को शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 699 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 189 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।


Click it and Unblock the Notifications