Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेल अधिकारी हड़ताल पर गए

नई दिल्ली, 7 जनवरीः सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से देश के सबसे बड़े फील्ड्स में गैस आपूर्ति बाधित हो गई और प्रमुख रिफाइनरियों में उत्पादन घटने की आशंका है।

सार्वजनिक क्षेत्र के 14 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, ऑयल सेक्टर आफिसर्स एसोसिएशन के कुल 45,000 सदस्य वेतन वृद्धि की मांग पर बुधवार सुबह छह बजे से हड़ताल पर चले गए।

आयल सेक्टर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम को छोड़कर सभी सरकारी तेल कंपनियों में हड़ताल आज सुबह 6:00 बजे से शुरु हो गई है।

उक्त हड़ताल की वजह से ओएनजीसी के दक्षिण बसइ और पश्चिमी आफशोर में सहायक फील्ड्स एवं निजी तौर पर परिचालित पन्ना मुक्ता और ताप्ती फील्ड्स में उत्पादन ठप हो गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय बुधवार को पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पांडेय की अध्यक्षता में हड़ताल के हालात का जायजा लेगा।

मंत्रालय ने मंगलवार शाम संकेत दिया था कि आईओसी और ऑयल इंडिया की तीन रिफाइनरियों पर ही इसका असर पड़ेगा लेकिन वास्तविक असर कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+