झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 मरे

मंगलवार की रात रांची के बुण्डु थाना क्षेत्र की तैमरा घाटी में एक ट्रक और सुमो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुमो रांची से सोनाहातु जा रही थी जबकि ट्रक सोनाहातु की तरफ से रांची आ रहा था। तैमरा घाटी में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और विपरीत दिशा से आ रही सुमो से टकरा गया। सुमो पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बुण्डु थाना के प्रभारी रविकांत ने बुधवार को बताया कि इस दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी व्यक्ति सोनाहातु थे।
उधर, नामकुम थाने की राइसा घाटी में मंगलवार शाम एक ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में संजय महतो, सागर कुजूर तथा आशीष खल्खो शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications