जरदारी ने ली वायुसेना से तैयारी की जानकारी

asif ali zardari
इस्लामाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख ने मंगलवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को किसी भी हमले से निपटने की तैयारियों की जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार एयर चीफ मार्शल तनवीर महमूद अहमद ने राष्ट्रपति जरदारी से भेंट करके उनको वायुसेना की तैयारियों के बारे में बताया।

इससे पहले मंगलवार को ही प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भी जरदारी से भेंट की थी। अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारतीय नेताओं के ताजा बयानों और उसके संभावित जवाब पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने देश की आंतरिक स्थिति और सभी पार्टियों को भारत के साथ जारी स्थिति के संबंध में विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार मुंबई हमले के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी देने के लिए जरदारी राष्ट्र को भी संबोधित कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+