शेखावत को लोकसभा का टिकट नहीं देगी भाजपा (लीड-1)

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को यह कहकर शेखावत को लोकसभा का टिकट देने की संभावनाओं को खत्म कर दिया कि वे तो गंगा स्नान कर चुके हैं और उन्हें कुएं के पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।

सिंह ने कहा कि भाजपा की यह परंपरा रही है कि वह संवैधानिक पद पर रह चुके लोगों को चुनाव मैदान में नहीं उतारती। पार्टी इस परम्परा का पालन करेगी। उन्होंने कहा, "शेखावत हमारे अभिभावक तुल्य हैं और वे दिल्ली आएंगे तो मैं उनसे जाकर मिलूंगा।"

राजनाथ ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में ही हम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आडवाणी न सिर्फ भाजपा के बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आडवाणी का चयन पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की सहमति से हुआ है।

इस बीच पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने शेखावत के बारे में जो बातें कही हैं उससे स्पष्ट होता है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देने वाली है। वे चाहें तो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि शेखावत के बयान के बाद मंगलवार को आडवाणी के निवास पर पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकारों की बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ ने बुधवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री व पार्टी के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की और शेखावत के विषय पर चर्चा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+