क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, बारिश की संभावना

By Staff
Google Oneindia News

मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से और विदर्भ में ऊपरी हवाओं में चक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव आने लगा है। इस चक्रवात के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाओं का जोर बढ़ गया है। आज मौसम पिछले दिनों के मुकाबले ठंडा है। ठंडी हवाओं के बीच धूप की कमी प्रदेश वासियों को खली।

मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक योगेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि चक्रवाती घेरे के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी भाग में आने वाले दिनों में वर्षा हो सकती है। इसके चलते ठंड भी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, इन्दौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 20.7 डिग्री सेल्सियस और 9.7 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का 23 डिग्री सेल्सियस और 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X