बड़े हमलों की साजिश रच रहे हैं नक्सली

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पिछले चार महीनों के दौरान नक्सलवादियों को खनिज के लिहाज से संपन्न बस्तर जिले के उन दूरवर्ती इलाकों में चुनौती दी है, जहां वर्ष 1980 से लेकर अब तक वे निर्भय बने हुए थे।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सितंबर 2008 के बाद से नक्सलियों को छत्तीसगढ़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के उन दूरवर्ती इलाकों में नक्सलियों को घेर लिया है, जहां इससे पहले पुलिस पहुंच ही नहीं पाती थी।"
अधिकारी ने ताजा खुफिया सूचनाओं के आधार पर कहा, "चूंकि वे अपने जंगली ठिकानों को लगातार खोते जा रहे हैं, लिहाजा वे बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की कुछ पुलिस नाकों या फिर आदिवासियों के लिए बनाए गए राहत शिविरों पर खतरनाक हमले की साजिश रच रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications