गाजा संघर्ष: अरब देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म कराने के मामले पर अरब देशों के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम करने पर राजी हो गए हैं।
समाचार एजेंसियों के मुताबिक मून ने कहा कि अरब देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में गाजा और दक्षिणी इजरायल में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में गाजा में हिंसा तत्काल रुकवाने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
मून ने कहा कि हम लोग मिलकर काम करने को तैयार हो गए हैं ताकि सुरक्षा परिषद इस संबंध में तत्काल निर्णय ले सके। मून मंगलवार को फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और सऊदी अरब व मिस्र के विदेश मंत्रियों से मुलाकात
करेंगे। यही नहीं वो अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश से भी मुलाकात कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications