आईटी कंपनियों की इमारतें उड़ाने की धमकी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक ई-मेल में 13 से 26 मार्च के बीच यह हमला किया जाएगा और इसे कोई नहीं रोक पायेगा।
पुलिस के संयुक्त आयुक्त बी गोपाल होसूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन कंपनियों ने ई-मेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
बेंगलुरु में हाई अलर्ट
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का मानना है कि इन्फोसिस व विप्रो जैसी आईटी कंपनियों की इमारतें उड़ाने के लिए उन्हें भेजा गया धमकी भरा ई-मेल भ्रामक भी हो सकता है।
गोपाल होसुर ने बताया कि इसे देखते हुए बेंगलुरु में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही शहर का आतंक निरोधी प्रकोष्ठ (एटीएस) व्हाइटफील्ड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक शहर के दक्षिणी पूर्वी आईटी गलियारे में स्थित कुछ शीर्ष आईटी कंपनियों को प्राप्त हुए धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रहा है।
होसुर ने कहा आशंका जताई है कि प्राप्त हुए ई-मेल शहर के किसी उपनगर से किए गए थे। मेल में लिखी बातों को देखने से इनकी सत्यता पर संदेह है।
होसुर ने कहा, कि पहली बार ऐसा मेल देख रहे हैं, जिसमें आतंकी हमले की पूर्व सूचना दी गई है। यह एक भ्रामक मेल भी हो सकता है। लेकिन पुलस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है।


Click it and Unblock the Notifications