हारमोन असंतुलन से गुजर रहे स्टीव जॉब्स

एक समारोह में व्याख्यान देने नहीं पहुंच पाने पर स्टीव जॉब्स ने पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि लोग परेशान नहीं हों वो जल्द ही स्वस्थ्य होंगे और एप्पल के सीईओ बने रहेंगे।
एप्पल कम्यूनिटी को लिखे गये पत्र में जॉब्स ने कहा कि हाल में उनका वजन तेजी से घटा जिस कारण वो आराम कर रहे हैं। उन्होंने उन सभी खबरों का खंडन किया है, जिसमें यह कहा गया था कि जॉब्स गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं।
मैकिनटोश कम्प्यूटर, आईफोन और आईपॉड बनाने वाली एप्पल कम्पनी के संयुक्त संस्थापक स्टीव जॉब्स ने अपने पत्र में बताया कि पूरे 2008 में उनका वजन तेजी से घट रहा था। उससे पहले 2004 में वो पैंक्रिएटिक कैंसर का ऑपरेशन भी करवा चुके हैं। जॉब्स के मुताबिक उनके डॉक्टरों का मानना है कि हारमोन असंतुलन के कारण ऐसा हो रहा है।
जॉब्स ने कहा कि जब उन्हें लगेगा कि अब वो काम नहीं कर सकते हैं तो सबसे पहले इसकी सूचना एप्पल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को देंगे।


Click it and Unblock the Notifications