नई समिति करेगी मुंबई जांच: पाक

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जिओ टीवी' ने इस खबर का प्रसारण किया है। सूत्रों के हवाले से दी गई इस खबर के अनुसार समिति भारत द्वारा सौंपे गए सबूतों में उल्लिखित स्थानों, इंटरनेट टेलीफोन नंबरों और इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेसेज की जांच करेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राथमिक जांच के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी समिति निर्णय लेगी। वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने जो सबूत दिये हैं, वो जांच के लिए पर्याप्त नहीं हैं। अत: वो खुद इसकी जांच करेगा।
सूत्रों के मुताबिक पाक द्वारा गठित की जाने वाली समिति में फेडरल एजेंसियों और इंटेलीजेंस ब्यूरो के सदस्य शामिल होंगे, जो इंटरनेट प्रोटोकॉल, टेलीफोन आदि से संबंधित तथ्यों को खोजने में मदद करेंगे।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री शेरी रहमान का कहना है कि भारत द्वारा सौंपे गये सबूतों की पूरी तरह जांच के बाद ही समिति का गठन किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications