यूपी: पूर्व मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला

Uttar Pradesh map
लखनऊ, 6 जनवरी: वर्तमान सत्‍ताधारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक मंत्री के बाद अब समाजवादी पार्टी के नेता व उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ यौन उत्‍पीड़न का मामला सामने आया है।

यह मामला समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे राजाराम पांडे के खिलाफ दर्ज हुआ है। उनके साथ चार अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ जिले की गढ़वारा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजाराम पांडेय पिछली मुलायम सिंह यादव सरकार में खादी ग्रामोद्योग मंत्री रह चुके हैं।

लखनऊ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री राजाराम पांडे प्रतापगढ़ जिले के अंतू इलाके में यशोदा नंदन महाविद्यालय चलाते हैं।

इसी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने पूर्व मंत्री राजाराम पांडे, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य तीन के खिलाफ अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। छात्रा के पिता ने पूर्व मंत्री पर मंत्री महाविद्यालय की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

बृजलाल ने बताया कि कथित पीड़ित छात्रा शनिवार को महाविद्यालय से लापता हो गई थी। छात्रा के सोमवार को घर लौटने पर उसके पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+