अब टाटा टेली भी लायेगा जीएसएम

Mobile phone
नई दिल्ली, 6 जनवरी: निजी क्षेत्र के टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच जीएसएम को लेकर प्रतिस्‍पर्धा और अधिक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। वो ऐसे कि रिलायंस कम्‍यूनिकेशन के बाद अब टाटा टेलीसर्विसेस लिमिटेड (टीटीएसएल) भी जल्‍द ही जीएसएम सेवाएं लॉन्‍च करने की योजना बना रही है।

टीटीएसएल के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना के मुताबिक उनकी कम्पनी देश में जल्दी ही दो अरब डॉलर के निवेश से जीएसएम सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। देश में जीएसएम सेवा शुरू करने का कार्य जोरशोर से चल रहा है और इसे जल्‍द ही टाटा जीएसएम बाजार में होंगे।

उन्‍होंने बताया कि टीटीएसएल और एसआरइआई समूह की कम्पनी क्यूप्पो टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपने निर्माण कारोबार के विलय के बाद भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार आधारसंरचना कम्पनी बन गई है।

नई कम्पनी में टीटीएसएल और क्यूप्पो की क्रमशः 51 और 49 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। संयुक्त कम्पनी के पास 13 हजार करोड़ की लागत से 18 हजार टेली टॉवर होंगे और वर्ष 2011 तक इन टॉवरों की संख्या बढ़ाकर 32 हजार तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+