चीन में सामाजिक अस्थिरता का खतरा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बीजिंग स्थित नेशनल स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के उपाध्यक्ष हान कांग ने इस पर अध्ययन कर कई तथ्यों का खुलासा किया है।
कांग ने कहा है कि यदि विश्वविद्यालयों के नए स्नातकों और ग्रामीण कामगारों में बढ़ती बेरोजगारी से समय रहते नहीं निपटा गया तो इससे सामाजिक अशांति पैदा हो सकती है।
वैश्विक मंदी और निर्यात में कमी के कारण स्नातकों और प्रवासी कामगारों में फैली बेरोजगारी वर्ष 2009 में चीन के समाज पर दबाव बढ़ाएगी और इससे अशांति उत्पन्न हो सकती है।
इस मुद्दे को आउटलुक वीकली पत्रिका ने भी उठाया है। प्रत्रिका ने देश के प्रमुख 13 अर्थशास्त्रियों का साक्षात्कार करके एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें ये चेतावनी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications