बांग्लादेशियों ने अपने वतन भेजे अरबों डॉलर

Bangladesh Map
ढाका, 6 जनवरी: वैश्विक वित्तीय संकट का प्रभाव दुनिया भर की कंपनियों में कार्यरत लोगों पर पड़ रहा है, लेकिन यदि 2008 के आंकड़ों को देखें तो लगता है विदेशों में रह रहे बांग्‍लादेशियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

बीते वर्ष बांग्‍लादेशियों ने नौ अरब डॉलर से ज्‍यादा की धनराशि अपने वतन भेजी। समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक बांग्‍लादेशियों द्वारा वतन भेजी जाने वाली राशि में इस साल 40.76 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई है।

यह आंकड़े बांग्लादेश बैंक से जुटाये गये हैं। इस साल लगभग 9.22 अरब डॉलर की राशि भेजी गई। जबकि वर्ष 2007 में 6.55 अरब डॉलर की राशि भेजी गई थी।

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के बाद देश में स्थिरता का माहौल बना है। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष विदेशों से आने वाली राशि बढ़कर 10 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+