पाक के रवैये से वाकिफ नहीं कसाब

Terrorist attack in CST
मुंबई, 6 जनवरी: मुंबई आतंकवादी हमले में जिंदा पकड़े गये एक मात्र आतंकवादी मोहम्‍मद अजमल आमिर कसाब को नहीं पता है कि उसका खुद का देश पाकिस्‍तान उसे अपना नागरिक मानने से इंकार कर रहा है।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में कसाब, पाकिस्‍तान सरकार को लिखे गये अपने पत्र के बारे में पूछता है। उसे नहीं पता है कि पाकिस्‍तान में उसे लेकर क्‍या चल रहा है।

यही नहीं कसाब को यह भी नहीं पता कि पाकिस्‍तान ने कहा है कि कसाब की नागरिकता सिद्ध करने के लिए अबतक मिले सबूत काफी नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि वो खुद कसाब को उसके पत्र पर चल रही विधिक कार्रवाई के बारे में अवगत करायेंगे। यह भी उनकी जांच का एक भाग है।

पाक उच्‍चायुक्‍त को अपने पत्र में कसाब ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर तीन वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को मारने और अंधाधुंध गोलीबारी करने की बात कबूल की है। साथ ही उसने उच्‍चायुक्‍त से विधिक सहायता मांगी है।

अजमल ने अपने पत्र में पाकिस्‍तान उच्‍चायुक्‍त से गुजारिश की है कि वो उसके साथी इस्‍माइल खान के शव को अपनी निगरानी में ले लें। इस्‍माइल खान मुंबई हमले में मारा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+