सघन निगरानी, त्वरित कार्रवाई जरूरी: चिदंबरम

पी़ चिदंबरम ने मुख्यमंत्रियों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को आतंकवाद से निपटने का नुस्खा सुझाते हुए कहा कि सघन निगरानी व त्वरित कार्रवाई से ही आतंकवादी से निपटा जा सकता है।
आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों और पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि आतंकवाद को हराने के लिए दो लक्ष्यों को ध्यान में रखना जरूरी है। पहला लक्ष्य है सघन निगरानी और दूसरा है त्वरित कार्रवाई।
मुंबई आतंकवादी हमलों को दहशतगर्दी का चरम करार देते हुए चिदंबरम ने कहा कि भय से राष्ट्र की ऊर्जा का क्षरण होता है। लोगों की सुरक्षा से बढ़कर दूसरी कोई और जिम्मेवारी नहीं हो सकती।
चिदंबरम ने इस चुनौती से निपटने की दिशा में मल्टी एजेंसी सेंटर(एमएसी) के गठन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से एमएसी सक्रिय हो गया है। यह दूसरी एजेंसियों के साथ खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अधिकृत है।


Click it and Unblock the Notifications