भारत की विकास गाथा से वाकिफ हो रहे हैं अमेरिकी

वाशिंगटन, 6 जनवरी(आईएएनएस)। सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर 21 वीं सदी तक की भारत की विकास गाथा इन दिनों अमेरिकियों की भारत के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस(पीबीएस) द्वारा टीवी पर दिखाई जा रही इस श्रृंखला को बीबीसी ने तैयार किया है।

तीन भागों वाली इस श्रृंखला में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की हजारों वर्ष पुरानी विकास गाथा दिखाई जा रही है। 'स्टोरी ऑफ इंडिया' नामक इस कार्यकम को खूब पसंद किया जा रहा है। सोमवार की रात से अमेरिकी गैर लाभकारी प्रसारण सेवा संगठन पीबीएस ने इसे दिखाना शुरू किया है। अगले दो सोमवार भी इसकी कड़ियां दिखाई जाएंगी।

छह घंटे के इस वृत्तचित्र में दक्षिण एशियाई इतिहास, जिसका केंद्र भारत है, के 4500 वर्षो का सफर दिखाया जा रहा है। श्रृंखला में कहा गया कि रोम, मिस्र और यूनान जैसी गौरवशाली सभ्यताओं पर अतीत में इस तरह की श्रृंखला दिखाई गई पर भारत इससे अछूता रहा।

इस कार्यक्रम के प्रस्तोता माइकल वुड हैं। इस सीरीज में वे दर्शकों को भारत की विकास गाथा, इसके इतिहास, परंपरा आदि से अवगत कराते हैं। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के समीक्षक माइकल जज लिखते हैं कि डिस्कवरी चैनल के 'प्लेनेट अर्थ' कार्यक्रम की तरह ही यह कार्यक्रम भी रोचक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+