इज़रायली हमले में 520 लोगों की मौत

israel troops
गाजा सिटी, 5 जनवरी: गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिकों और हमास के लड़ाकों के बीच घमासान अबतक जारी है इन हमलों में लगभग 520 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,500 व्यक्ति घायल हुए हैं।

वर्ष 1994 में फिलीस्तीन प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से इजरायल का यह सबसे बड़ा हमला है। इसके पहले हमास के आत्मघाती हमलों को रोकने के लिए इजरायली सेना ने वर्ष 2002 में वेस्ट बैंक में प्रवेश किया था, तो 497 लोगों की मौत हुई थी।

गाजा के चिकित्सकों ने कहा कि टैंक के गोलों से अथवा युद्धक विमानों से चलाए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 63 फलस्तीनी मारे गए हैं।

शनिवार की रात इजरायल ने जमीनी हमले की भी शुरुआत कर दी। इजरायल ने कहा कि मोर्टार हमले में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

उधर, रूस ने इजरायली हमले पर गंभीर चिंता प्रकट की। रूस ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले और इनमें आम नागरिकों के मारे जाने की घटना से चिंतित है।

रूसी सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति दिमीत्री मेदवेदेव ने इजरायली प्रधानमंत्री एहुद अलमोर्ट से बात कर इस पर अपनी चिंता जताई। बयान में कहा गया है कि मेदवेदेव ने अलमोर्ट से टेलीफोन पर बातचीत की और इजरायली हमले में मारे जा रहे आम फलस्तीनी नागरिकों पर गंभीर चिंता प्रकट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+