ओबामा के शपथ ग्रहण पर कड़ी सुरक्षा

ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति होंगे। शपथ ग्रहण का मुख्य आयोजन 20 जनवरी को होगा जबकि इस तिथि के आसपास लगभग 70 से अधिक अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
वाशिंगटन पोस्ट ने आज कहा कि अब तक के सबसे बड़े सुरक्षा इंतजाम के लिए हजारों अतिरिक्त पुलिसकर्मी एजेंट और सैन्यकर्मियों को शहर में लाया जा रहा है जो शपथ ग्रहण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित हजारों लोगों की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे।
ओबामा पहले अश्वेत हैं जो अमेरिका का राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल करेंगे। एक आकलन के अनुसार ओबामा के शपथ ग्रहण को देखने के लिए समूचे अमेरिका से लगभग 20 लाख लोग वाशिंगटन आएंगे।
अखबार के अनुसार लोगों के थैलों की तलाशी लेने वाली अमेरिकी पार्क पुलिस ने इस बार सेना की मदद मांगी है। सेना उसे 11 हजार 500 लोग मुहैया कराएगी।


Click it and Unblock the Notifications