उमर ने संभाली जम्मू कश्मीर की कमान

राज्यपाल एनएन वोहरा ने उमर को राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद कांग्रेस के ताराचंद ने मंत्री पद की शपथ ली। संभावना है कि वे ही राज्य की नेकां-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे।
उमर जम्मू-कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। साथ ही राज्य की कमान संभालने वाले वे शेख अब्दुल्ला और फारुक अब्दुल्ला के बाद अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में नेकां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। उसने 28 सीटों पर विजय प्राप्त की जबकि 87 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications