मुंबई हमले के सबूत पाक को सौंपे: प्रणव

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली, 5 जनवरी: मुंबई हमलों से संबंधित सारे सबूत भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को सौंप दिए हैं। यह बात विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में कही।

प्रणव ने कहा कि मुंबई हमले में जांच एजेंसियों को पाक के खिलाफ जो सबूत मिले हैं वो सभी पाक को दे दिये गये हैं। भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने सारे सबूत पाक के उच्चायुक्त शाहिद मालिक को दिये हैं। साथ ही इन सबूतों की प्रतिलिपियां अमेरिका और ब्रिटेन को भी दी गई हैं।

इन सबूतों के साथ मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्‍मद आमिर अजमल कसाब के कबूलनामे की सीडी भी शामिल है।

अब पाक की बारी

प्रणव ने कहा कि अब पाकिस्तान की बारी है। अब पाक किसी भी प्रकार के बहाने नहीं बना सकता। उसे अपने वादों को पूरा करना ही पड़ेगा।

मुखर्जी ने कहा कि विदेशी दूतावासों के प्रमुखों को भी मुंबई हमलों के बारे में सारी जानकारियां दी जाएंगी। यह हमला क्षमा योग्य नहीं है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए भारत हर संभव प्रयास करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+