गुटखा कंपनियों की कर अदायगी बढ़ी

अप्रत्यक्ष कर विभाग द्वारा कर चोरी रोकने के अभियान के बाद गुटखा कंपनियों की कर अदायगी बढ़ी है।
केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष पी.सी. झा ने बताया समस्या वाली वस्तुएं गुटखा और पान मसाला थीं, लेकिन हमारे प्रयासों से मदद मिली है।
उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में गुटखा और पान मसाला उद्योग से कर संग्रह 65 करोड़ रुपये प्रति माह था जबकि इस साल यह बढ़कर 204 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
एक अनुमान के मुताबिक पान और गुटखा उद्योग में सालाना 800 करोड़ रुपये की कर चोरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications