नए साल में भारतीय कंपनियों की अच्छी शुरुआत

wall street
न्यूयार्क, 5 जनवरी: अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों की नए साल की शुरुआत काफी अच्छी रही और एक ही कारोबारी सत्र में उनके बाजार पूंजीकरण में लगभग दो अरब डालर का सुधार आया।

एडीआर के जरिए यहां सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के लिए 2008 काफी बुरा रहा और इस दौरान उनके बाजार मूल्य में लगभग 100 अरब डालर से अधिक का नुकसान हुआ।

यहां शेयर बाजारों में सत्यम कंप्यूटर तथा जेनपैक्ट को छोड़कर अन्य सभी सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के लिए नए वर्ष की शुरूआत
अच्छी रही।

आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर का बाजार पूंजीकरण पिछले साल छह अरब डालर से अधिक लुढ़क गया।

इसी तरह बीते साल आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण लगभग 20 अरब डालर, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 7.7 अरब डालर तथा स्टरलाइट इडंस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15 अरब डालर घटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+