वजन बढ़ने पर नौकरी से निकाला

देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इन परिचारिकाओं को निर्धारित से अधिक वजन होने के कारण निकाल दिया है।
एयर इंडिया के नियमों के अनुसार एक 18 वर्षीय और 152 सेंटीमीटर लंबाई वाली परिचारिका का अधिकतम वजन 50 किलोग्राम तक हो सकता है।
इसी तरह 26 से 30 की आयु वाली इसी लंबाई की परिचारिकाओं के लिए 56 किलोग्राम तक की वजन सीमा है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान परिचारिकाओं को पिछले कुछ अरसे से विमान में सेवाएं देने से रोक दिया गया था। उन्हें दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में बर्खास्त कर दिया गया। ये सभी परिचारिकाएं घरेलू उड़ानों में सेवारत थीं।
इस मामाले पर पिछले साल जून में पांच विमान परिचारिकाओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एयर इंडिया के इस निर्णय को चुनौती दी थी लेकिन न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications