उत्तरप्रदेश में इनामी बदमाश ढेर

जिले के पुलिस अधीक्षक पी.डी.पॉल्सन ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार तड़के करीब तीन बजे छपार इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल रोकी तो उस पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया जबकि दो भागने में सफल रहे"
पॉल्सन के मुताबिक मारे गए बदमाश की शिनाख्त सुंदर उर्फ पंडित के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक रायफल और भारी मात्रा में कारतूस जब्त किए गए। 10 हजार के इस इनामी बदमाश पर मेरठ में एक सिपाही की हत्या समेत लूट और अपहरण के 22 मामले दर्ज थे।
रविवार तड़के लखनऊ पुलिस ने आशियाना इलाके में हवा सिंह गिरोह के इनामी बदमाशों शमशाद, शकील अहमद और गुलाम गौस को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications