दिल्ली में छंट गया कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। निम्नतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आंकड़ा आमतौर पर इस समय होने वाली बारिश से थोड़ा ऊपर है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
सफदरजंग मौसम विज्ञान कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। इनके एक या दो दिन तक बने रहने की संभावना है और हम दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी की उम्मीद कर सकते हैं।"
अधिकारी ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी के अधिकतम व निम्नतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।" सोमवार को राजधानी में दृश्यता स्तर लगभग 500 मीटर था।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा और उड़ानों की आवाजाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।