ललित मेहता हत्याकांड के आरोपी की हत्या

पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक उदयन सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने राजू का शव छतरपुर थाना के तेलाड़ी मोड़ से बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव के पास से नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें इस संगठन ने राजू सिंह की हत्या की जिम्मेवारी ली है।
ललित मेहता एक समाजिक संगठन से जुड़े हुए थे। 14 मई 2008 को पलामू जिले के विश्रामपुर थाने की कंडा घाटी में उनकी हत्या कर दी गई थी जब वे छतरपुर जा रहे थे।
उन दिनों वे दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज के साथ राष्ट्रीय ग्रमीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के सामाजिक अंकेक्षण कार्य में जुड़े हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications