'कसाब मामले पर गंभीर नहीं है पाक'

Terrorist
इस्लामाबाद, 5 जनवरी: मुंबई आतंकवादी हमलों को अंजाम देते वक्त जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब की नागरिकता संदिग्ध होने के अपने दावे की आड़ में पाकिस्तान सरकार कूटनीतिक दाव चल रही है। वह कसाब मामले पर गंभीर नहीं है। यह टिप्पणी है पाकिस्तान के एक जाने-माने टिप्पणीकार की।

प्रख्यात टिप्पणीकार आमिर मीर ने 'द न्यूज' अखबार में 'अजमल कसाब के पत्र पर कदम उठाने में असफल पाकिस्तान' शीर्षक से एक आलेख लिखा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कानूनी मदद के लिए कसाब द्वारा लिखे गए पत्र पर पाक के रवैये की आलोचना की है।

मीर लिखते हैं कि भारत 23 दिसंबर को ही कसाब का पत्र पाक को सौंप चुका है, लेकिन अभी भी सरकार का रुख साफ नहीं है। वह लिखते हैं, "दस दिन बाद भी आंतरिक मंत्रालय और विदेश कार्यालय के अधिकारी यह कह रहे हैं कि कसाब के पत्र का अध्ययन किया जा रहा है।"

वह आगे लिखते हैं कि कसाब अपना जुर्म कबूल चुका है और उसने खुद के पाकिस्तानी होने का दावा किया है, फिर भी मामला अटका हुआ है। सरकार कसाब को कानूनी मदद देगी या नहीं, इससे भारतीय उच्चायोग को वाकिफ कराए जाने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+