गाजा पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक

gaza attacks
संयुक्त राष्ट्र, 4 जनवरी: हमस नियंत्रित गाजा पट्टी में आठ दिनों के हवाई हमले के बाद इज़रायल द्वारा जमीनी हमला शुरू किए जाने से उपजी स्थिति पर विचार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में एक आपात बैठक की है।

सुरक्षा परिषद की यह आपात बैठक कल शाम इज़रायल द्वारा हमस के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद हुई।

इज़रायल द्वारा पिछले आठ दिनों से गाजा पट्टी में चलाए जा रहे अभियान में अब तक 460 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

तेल अवीव से प्राप्त खबरों के अनुसार यह कार्रवाई अभी कुछ और दिनों तक चल सकती है क्योंकि इज़रायल राकेट हमला करने की हमस की क्षमता को खत्म कर देना चाहता है।

हमस ने इज़रायल हवाई हमले के खिलाफ राकेट हमला तेज कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने दुनिया के प्रमुख नेताओं से अपील की है कि वे इसाइल और हमस के बीच तत्काल संघर्ष विराम समझौता कराने के लिए प्रयास तेज करें।

इसमें शांति समझौते की अंतरराष्ट्रीय निगरानी को लागू करने की भी बात कही गई है। उधर फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुछ अरब देशों के विदेश मंत्री न्यूयार्क रवाना हो रहे हैं।

वहां वे सुरक्षा परिषद से अरब देशों के मसौदा प्रस्ताव को पारित करने की मांग करेंगे। इस प्रस्ताव के तहत इसाइल की निंदा की जाएगी और उससे गाजा में हमला रोकने को कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+