इज़रायल ने शुरु किया ज़मीनी हमला

israel troops
गाजा शहर, 4 जनवरी: हवाई हमलों के बाद इजरायली सैनिक अब गाजा शहर में भी दाखिल हो गए। इसी के साथ युद्धक टैंकों और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की सहायता से इजरायल ने एक हफ्ते से गाजा में जारी बमबारी के बाद अब हमास के खिलाफ जमीनी युद्ध छेड़ दिया है।

उधर इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में शनिवार को हमास के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। दूसरी ओर इजरायल ने शनिवार देर शाम को उत्तरी गाजा पट्टी में एक मस्जिद पर हमला कर दिया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 अन्य लोग घायल हो गए। फिलीस्तीनी सूत्रों ने बताया कि घायलों में 24 की हालत गंभीर है।

दक्षिणी गाजा पट्टी के रफह में एक अन्य हमले में चार लोग मारे गए। फिलीस्तीनियों ने बताया कि शनिवार को इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 19 हो गई।

इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमले में 461 फिलीस्तीनी मारे गए हैं जिसमें अधिकतर आतंकवादी थे, जबकि 2300 घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+