दो मालगाड़ियां टकराईं ड्राइवर घायल

इस टक्कर से दिल्ली हावड़ा ट्रेन मार्ग घंटों बाधित रहा। कानपुर रेलवे स्टेशन के डिप्टी चीफ ट्राफिक मैनेजर मनोज सिन्हा ने बताया कि पनकी रेलवे स्टेशन के आगे आउटर के पास एक मालगाड़ी खड़ी थी तभी टुंडला से आ रही एक दूसरी मालगाड़ी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिछली मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गये और ड्राइवर आशीष श्रीवास्तव उसमें फंस कर जख्मी हो गया।
उन्होंने बताया कि मालगाड़ियों की यह टक्कर घने कोहरे के कारण हुई।
घायल ड्राइवर श्रीवास्तव को दो घंटे बाद मालगाड़ी के इंजन से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थित बतायी जाती है।
सिन्हा के अनुसार मालगाड़ियों की टक्कर के दिल्ली हावड़ा मार्ग बंद कर दिया गया और कई यात्री गाड़ियों को रोक लिया गया।
उन्होंने बताया कि मालगाड़ियों की इस टक्कर की घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं तथा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications