पुंछ में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी

रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया रात भर के विराम के बाद आज सुबह फिर से भीषण गोलीबारी शुरू हुई। सेना और पुलिस ने त्रिस्तरीय घेराबंदी की है और भाटीधर के जंगलों में उनके गुफानुमा ठिकानों की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को घने कोहरे और खराब दृश्यता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया उन्हें खत्म करने के लिए इन मजबूत गुफानुमा ठिकानों में एक बड़ा हमला किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इलाके में 10 से अधिक आतंकवादियों के छुपे होने की रिर्पोटें मिली हैं। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है कि जैश ए मोहम्मद अल बद्र और लश्करे एक तैयबा के कुछ शीर्ष कमांडर यहां छिपे हुये हैं।
उन्होंने बताया हम उन्हें यहां से भागने नहीं देंगे। उनके शवों को बरामद करने के बाद ही यह अभियान खत्म होगा


Click it and Unblock the Notifications