चिदंबरम सबूतों के साथ अमरीका जाएंगे

chidambaram

भारतीय गृह मंत्री पी चिदंबरम अगले हफ़्ते मुंबई हमलों के सिलसिले में विचार विमर्श करने अमरीका जाएंगे. इस बीच अमरीकी राजदूत ने उनसे भेंट की है.भारतीय गृह मंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मैं अगले हफ़्ते अमरीका जा रहा हूँ. कब जाउंगा उसकी तारीख़ तय की जा रही है."

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद मुंबई में हुए 'आतंकवादी' हमलों के बारे में विचार विमर्श करना होगा.

उनका कहना था, "विदेश मंत्रालय ने मुंबई हमलों के जुड़े सबूतों का एक दस्तावेज़ तैयार किया है और मैं अमरीकी अधिकारियों से इस पर बात करुंगा."

मैं अगले हफ़्ते अमरीका जा रहा हूँ. कब जाउंगा उसकी तारीख़ तय की जा रही है चिदंबरम

मैं अगले हफ़्ते अमरीका जा रहा हूँ. कब जाउंगा उसकी तारीख़ तय की जा रही है

पी चिंदबरम अमरीका दौरे पर वहाँ के आंतरिक सुरक्षा मंत्री माइकल शेर्टॉफ़ और विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस से मिल सकते हैं.

इस दौरान वो अगले राषट्रपति बराक ओबामा की टीम के अहम सदस्यों के साथ भी मुलाक़ात कर सकते हैं.

इससे पहले शनिवार को भारत में अमरीकी राजूदत डेविड मल्फ़ोर्ड ने चिदंबरम से मुलाक़ात की.

माना जा रहा है कि चालीस मिनट तक चली इस बैठक में भारत ने उन सबूतों पर बल दिया जिनसे संकेत मिलते हैं कि मुंबई में हुए हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ था.

पी चिदंबरम पहले ही कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर इस बात का दबाव बनाने में विफल रहा है कि वो अपनी सरज़मीं का इस्तेमाल भारत के ख़िलाफ़ चरमपंथी गतिविधियों के लिए नहीं करे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+