रिलायंस का ग्राहक अनुभव कार्यक्रम शुरु

कंपनी के अनुसार जब ग्राहक अपने मोबाइल हैंडसेट को रिलायंस जीएसएम कंस्टमर एक्सपीरियंस कार्ड से लोड करेंगे तो उन्हें आगामी 90 दिनों तक पांच रुपये की मुफ्त बात करने को मिलेगी।
ग्राहकों को जीरो रीचार्ज की प्रतिबद्धता के साथ कुल लाभ 450 रुपये का होगा। रिलायंस जीएसएम कंस्टमर एक्सपीरियंस कार्ड का मामूली शुल्क 25 रुपये तय किया गया।
रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने कहा कि इसके साथ रात में निशुल्क बात करने के साथ वैल्यू सुपर एक्सीलेटर को रखा गया है।
90 दिनों के लिये इसका शुल्क 50 रुपये होगा। कंपनी की यह पेशकश कर्नाटक के 25 लाख रिलायंस ग्राहकों तक सीमित होगी।


Click it and Unblock the Notifications