व्यापारी को जबरन वसूली की धमकी देने में अभिनेता गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि असलम अंसारी (31 वर्ष) और फूल सिंह (25 वर्ष)ने दक्षिणी दिल्ली के एक वस्त्र निर्यातक से पांच लाख रुपयों की मांग की थी। इनको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
व्यापारी ने दिल्ली पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ से धमकी मिलने की शिकायत की थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीरज ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि कई फोन काल्स आईं जिनमें धमकी देने वाले खुद को छोटा शकील का साथी बताया था। पुलिस ने व्यापारी के नाम का खुलासा नहीं किया।
पुलिस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक अंसारी ने सेल्स एक्जक्यूटिव के रूप में करियर आरंभ किया था।
बाद में वह मुंबई चला गया और कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया। वहां से असफल होने के बाद वह वापस दिल्ली लौटा और गारमेंट व्यवसाय आरंभ किया। व्यापार में घाटे के चलते उसने जबरन वसूली की योजना बनाई। उसका साथी फूल सिंह पहले वस्त्र निर्यातक के यहां ही काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications