उत्तरप्रदेश में शीतलहर के कहर से 25 की मौत

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गोरखपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, वहां पारा लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा लखनऊ का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, रायबरेली का 4.8, मेरठ का 8.6, कानपुर का 5.9 और वाराणसी का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने ठंड में कमी आने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार से जारी शीतलहर के कहर से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। नई दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से होकर गोरखपुर, वाराणसी और बिहार की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां घंटों विलंब से चल रहीं हैं। कोहरे के चलते रविवार को कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई, इससे नई दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग घंटो बाधित रहा।

इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) दीपक दवे ने पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना के कारण कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शासन ने राज्य के सभी जिलों में सात जनवरी तक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+