मुंबई हमले के आरोपियों को नहीं सौंपेगा पाक: कुरैशी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में कुरैशी ने संवाददाताओं से कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान की प्रत्यर्पण संधि नहीं है और ऐसे में उनका देश मुंबई हमले के किसी भी आरोपी को नहीं सौंपेगा।
उनका यह बयान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस मांग के बाद आया है जिसमें सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान मुंबई हमले के आरोपियों को भारत के हवाले कर दे।
कुरैशी ने कहा, "हमारी यही कोशिश रहेगी कि भारत के साथ तनाव को खत्म कर रिश्तों को सामान्य बनाया जाए। हमारे कुछ मित्र देशों के प्रयास के बाद दोनों देशों के बीच तनाव में कमी जरूर आई है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि मुंबई हमला एक गंभीर मामला था। वहां भारी पैमाने पर नुकसान हुआ। सभी को यह प्रयास करना चाहिए के आगे से इस तरह की घटनाएं न हों।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications