बांग्लादेश में नई सरकार अगले हफ्ते

दो वर्ष के अंतराल के बाद बांग्लादेश में लोकतांत्रिक सरकार बनने वाली है। राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद अवामी लीग के नेतृत्व वाली गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
माना जा रहा है कि इस गठबंधन की शनिवार को बैठक होगी, जिसमें अवामी लीग की प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।
हसीना इससे पूर्व वर्ष 1996-2001 में प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार शुक्रवार को हसीना ने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा था कि संसद के डिप्टी स्पीकर के पद के लिए वे अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया को विपक्ष की ओर से किसी को मनोनित करने का अनुरोध करेंगी।
हसीना ने कहा कि विपक्ष का सहयोग पाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी उन्होंने कहा कि निर्वतमान सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधार जारी रखे जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications