बसपा विधायक ने जुर्म कुबूला

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि विधायक शेखर तिवारी ने रिमांड के दौरान एन्ज़ीनियर एमके गुप्ता की हत्या में हाथ होने की बात स्वीकार कर ली है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने चार दिन की रिमांड के दौरान इस हत्याकांड में इस्तेमाल करंट लगाने वाला तार, डंडा और गाड़ियां बरामद कर ली हैं। इसके बाद तिवारी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि तिवारी आत्मग्लानि में हैं और हत्या में शामिल एक अन्य गाड़ी व शेष सामान बरामद कराना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विधायक की पत्नी विभा तिवारी ने सबूत मिटाने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications