ऑटोरिक्शा चालकों ने बस में आग लगाई

विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दक्षिणी कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में पश्चिम बंगाल परिवहन निगम की एक बस पर पथराव किया और उसमें आग लगा दी।
स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। बस को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि अदालत ने महानगर में पुराने सार्वजनिक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदर्शनकारी, प्रतिबंध हटाने के साथ ही गिरफ्तार किए गए अपने 18 साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।
तृणमूल कांग्रेस समर्थित 12 घंटे की इस हड़ताल के कारण सड़कों पर इक्का-दुक्का आटोरिक्शा व टैक्सी ही निकल पाए। इस कारण नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications