दाम घटने से बढ़ी कारों की मांग

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में 15 से लेकर 35 हजार रुपये की गिरावट आई है। दूसरी बड़ी कंपनी हुंडई मोटर के लोकप्रिय मॉडल सैंट्रो की कीमत में 38 हजार और आई-10 की कीमत में 30 हजार की कमी आई है।
इसका असर कार की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। मारुति उद्योग (उत्तरप्रदेश) के मार्केटिंग प्रमुख शशि भूषण सिंह ने बताया, "10 दिसम्बर के बाद प्रदेश में मारुति के 27 अधिकृत शोरुमों में हर रोज करीब 180 कारें बिक रही हैं। इससे पहले यह आंकड़ा 100 से नीचे का था।"
गौरतलब है कि सरकार द्वारा केंद्रीय मूल्य वर्धित कर (सेनवैट) में चार प्रतिशत की कमी और बैंकों द्वारा ब्याज दरों में की गई कमी के कारण भी उपभोक्ता कार खरीदने के लिए लुभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications