क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ घने कोहरे की चपेट में

By Staff
Google Oneindia News

चंडीगढ़, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त रहा।

कोहरे की वजह से रात और तड़के दृश्ता का स्तर शून्य तक पहुंच गया जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात में बाधा पहुंची। शनिवार को तापमान में कुछ वृद्धि होने के बावजूद कोहरे से कोई निजात नहीं है।

चंडीगढ़ में शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार से 0.6 डिग्री ज्यादा था।

उत्तरी मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां सुबह का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो हिमाचल प्रदेश के शिमला से कम है। शिमला में सुबह का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "कोहरे की वजह से गोवा और दिल्ली की एक-एक उड़ान रद्द करनी पड़ी।"

अमृतसर के राजा सांसी हवाई अड्डे पर भी कमोबेश यही हालात रहे। यहां भी कोहरे के कारण कई उड़ाने रद्द करनी पड़ी और कई में विलंब हुआ।

कोहरे से रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। चंडीगढ़ आने वाली कई रेलगाड़ियां कई घंटे विलंब से चल रही हैं जिनकी वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भी कठिनाई हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X