बुश का मध्य-पूर्व में 'सार्थक संघर्षविराम' का आह्वान
वाशिंगटन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में जारी इजरायली हवाई हमलों और फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के मिसाइल हमलों के सप्ताह भर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने शुक्रवार को मध्यपूर्व में 'सार्थक संघर्षविराम' का आह्वान किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुश ने अपने साप्ताहिक रेडियो संबोधन में इन हालात के लिए हमास द्वारा संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किए जाने को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि इजरायल को इसका जवाब देने के लिए बाध्य होना पड़ा। बश ने कहा कि नए संघर्षविराम समझौते का दोनों ही पक्षों को पालन करना होगा। बुश का यह संबोधन शनिवार को प्रसारित होगा।
बुश ने कहा, "अमेरिका ऐसे सार्थक संघर्षविराम समझौता कराने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की अगुवाई कर रहा है जिसका पूरा सम्मान किया जाए। ऐसा एक-तरफा संघर्षविराम जिससे इजरायल पर रॉकेट हमले हों, अस्वीकार्य है। हमास के वायदे ही पर्याप्त नहीं रहेंगे, इसके लिए निगरानी तंत्र होना चाहिए जो यह सुनिश्चित करे कि गाजा के आतंकवादी गुटों को हथियारों की तस्करी रुक जाए।"
बुश ने कहा कि अमेरिका फिलीस्तीनी लोगों की मानवीय स्थिति से अमेरिका बेहद चिंतित है। उन्होंने हमास पर जनता की अनदेखी कर हथियारों की खरीद पर धन खर्च करने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications