दिल्ली में घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित

सामान्य दृश्यता का स्तर 50 मीटर रहा, जबकि हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर रही। इसकी वजह से दर्जनों उड़ानों में विलंब हुआ और कई अन्य रद्द कर दी गईं।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "16 घरेलू और आठ अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द की गईं जबकि छह घरेलू उड़ानों में विलंब हुआ।"

इसी तरह 70 से ज्यादा रेलगाड़ियां तीन घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की स्थिति कुछ और दिन तक बनी रहेगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया।

राजधानी में सुबह वाहन चालकों को भी कोहरे की वजह से खासी परेशानी उठानी पड़ी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "देश के उत्तरी हिस्से में बह रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया है और आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।"

राजधानी में इस मौसम का सबसे सर्द दिन शुक्रवार रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+