गहलोत ने जीत विश्वास मत, बसपा ने दिया समर्थन

राजस्थान में हाल ही में हुए 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में कांग्रेस 96 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। राज्यपाल एस. के. सिंह ने मुख्यमंत्री से एक माह के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा था।

ग्यारह निर्दलीय विधायकों ने गहलोत सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। इनमें से चार विधायकों को गहलोत ने मंत्री बनाया है।

आश्चर्यचकित करने वाली घटना यह रही कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की बसपा के छह विधायकों ने भी विधानसभा में गहलोत सरकार के पक्ष में मतदान किया। उत्तरप्रदेश में बसपा और कांग्रेस के बीच छत्तीस का आंकड़ा है।

बसपा विधायक दल के नेता राजेंद्र सिंह गढ़ा ने कहा कि पार्टी का समर्थन मुद्दों पर आधारित होगा।

विश्वास मत जीतने के तुरंत बाद गहलोत ने कहा कि पूर्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कुछ फैसलों पर पुनर्विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उनकी पार्टी का लक्ष्य राज्य की जनता को संवेदनशील और पारदर्शी सरकार मुहैया कराने का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+