पूर्व नेपाल नरेश ने पशुपतिनाथ को विवादमुक्त रखने का आग्रह किया
काठमांडू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र ने शनिवार को माओवादी सरकार और अन्य पक्षों से पशुपतिनाथ मंदिर को विवाद से दूर रखने का आग्रह किया है।
जून में राजगद्दी छोड़ने के बाद ज्ञानेंद्र ने पहली बार पशुपतिनाथ विवाद पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
सूत्रों के हवाले से नेपाल के सबसे बड़े निजी टेलीविजन चैनल कांतिपुर ने कहा है कि ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' की सरकार, सिविल सोसायटी और अन्य संगठनों से आग्रह किया वे नेपाल की छवि धार्मिक रूप से असहिष्णु राष्ट्र की न बनने दें।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंदिर के संरक्षक ज्ञानेंद्र थे। उनकी पत्नी कोमल मंदिर प्रबंधन न्यास की अध्यक्ष थीं। ज्ञानेंद्र दंपत्ति ने कहा है कि धर्म, परंपरा और धार्मिक अधिकार नेपाल में जीवन पद्धति का एक अंग रहे हैं और सभी को इन्हें स्वीकार करना चाहिए।
पूर्व राजा की चिंता भारतीय मूल के तीन पुजारियों पर दबाव डालकर माओवादी सरकार द्वारा उनका इस्तीफा लेने और उनके स्थान पर दो नेपाली पुजारियों की नियुक्ति के बाद सामने आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications