अमेरिकी राजदूत ने की चिदंबरम से मुलाकात
गृह मंत्रालय में दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने खुफिया विभाग के साथ 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले में पाकिस्तानी तत्वों के हाथ होने के बारे में रिपोर्ट तैयार की है। हालांकि, इस्लामाबाद इससे इनकार करता रहा है।
सबतों में इस हमले में गिरफ्तार जीवित आतंकवादी अजमल कसाब का इकबालिया बयान, जिस नाव से आतंकवादी कराची से मुंबई आए थे उस नाव से बरामद चीजें, हमलावरों द्वारा इस्तेमाल सैटेलाइट फोन के रिकार्ड और आतंकवादियों व उनके आकांओं के बीच हुए संवाद के प्रमाण शामिल हैं।
यद्यपि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने से इनकार किया कि चिदंबरम इन सबूतों को लेकर शीघ्र ही अमेरिका रवाना होने वाले हैं।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "इस वक्त हम चिदंबरम की यात्रा के बारे में कुछ नहीं कह सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications